
राधा राधा जपु गा मैं सारी उम्र
बड़े आनंद में गुजरे गा मेरा सफ़र
बड़ा अनमोल है मेरी श्यामा का नाम
जो जपे राधा राधा बने उसके काम
मेरी श्याम का नाम बने उसके काम
उसको मिल जाती है वृन्दावन की डगर
नाम लेने से दुःख दूर हो जायेगे
मेरे जीवन में खुशियों के दिन आयेगे
जब करेगी वो करुना की मुझपे नजर
ये मेहर दास भी नाम जपने लगा
अपने श्यामा के टुकडो पे पलने लगा
मेरी लाडो को रेहती है मेरी फिकर
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





