
राधा से कर दो सगाई
ओ प्यारी प्यारी मईया - ओ प्यारी प्यारी मईया
कहतें हैं कृषण कन्हाई - राधा से कर दो सगाई
मेरी राधा से कर दो सगाई ...
ना रे ना बोली मईया - ना रे ना बोली मईया,
छोटो है छोटो तू कहनाइ - कैसे मैं कर दूँ सगाई
तेरी कैसे मैं कर दूँ सगाई ...
१.सुंदर है सुंदर सबसे लगती है प्यारी,
देखा था कल ही लाते यमुना से झारी,
दिल कि वो सुंदर है यूँ बोले कन्हैया,
लगता पुराना कोई बंधन है मैया,
बरसाने जा के कर दे - बरसाने जा के कर दे
रस्मों की गोद भराई, राधा से कर दो सगाई .... मेरी राधा से कर दो सगाई .......
२. जादूगरी राधा का जादू है कृष्णा,
उसकी मीठी बातों में लाल ना फसना,
लाऊगी ऐसी बहु लाखों में होगी,
तेरी सगाई ऐसी वैसी ना होगी,
राधा से कट्टी कर ले - राधा से कट्टी कर ले
तेरी है इस में भलाई - कैसे मैं कर दूँ सगाई ...
३. बहलाओ ना री मैया छोटो समझ कर,
जो भी मैँ बोला सारा सोच समझ कर ,
अब मैँ छोटा नही बड़ा हो गया हूँ,
बंसी बजता उस के घर भी गया हूँ,
वो तो है भोली राधा - वो तो है भोली राधा
सहन ना सकेगी जुदाई, राधा से कर दो सगाई .... मेरी राधा से कर दो सगाई .......
४. लला की प्यारी प्यारी बातों को सुन कर,
बोली मैया भी बोली राधा है सुंदर,
तेरी सगाई राधा रानी से होगी,
होगी बहु राधे रानी ही होगी,
" लहरी " ख़ुशी से फूला - लहरी " ख़ुशी से फूला,
बाँटे रे बाँटे बधाई....... राधा और कृष्णा की सगाई.....
हो गई राधा और कृष्णा की सगाई
गायक : राज कटारिया (राजू मोगेवाला)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

