
राधारमण की नजरिया
चंदा के जैसी है सुन्दर सुरतिया,
झिलमिल सितारों सी चमके है बतिया,
नौका के जैसी है अंखिया,
'राधारमण की नजरिया'....
तेरा मुखडा़ मनोहर निहारूंगा हरदम,
तेरे अंगना में मुरली की बाजे है सरगम,
तेरे केशौं में जुगनू सजाऊंगा चमचम,
तेरी शरण हम तेरी शरण, राधारमण मेरे राधारमण,
राधारमण राधारमण,
रखलेना चरणों की छैया राधारमण
मेरे लालन के अंग अंग इतर से भिगाऊँ,
अपने कर से ही नित नए भोग पवाऊँ,
आठों याम सेवा करके तुमको रिझाऊं,
लेलूं मैं तुम्हरी बलैया राधारमण
तेरी पाग सजाऊँ मोर पंखी धराऊँ,
तेरे कमल से नैनों में कजरा लगाऊँ,
मन में बसाऊँ तुम्हें लाड लडा़ऊँ,
"प्रशान्त" ह्रदय मन बसिया राधारमण
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
