
राधा रानी अब किरपा बरसाइये,
प्यासे नैनो को दर्श दिखलाइये,
राधारानी अब कृपा बरसाइये
छोड़ जग को मैं तुम्हारा हो गया,
राधा रानी अब हमे अपनाइये,
अपना जीवन ये समप्रित कर दियां,
और क्या देदु जरा बतालाइये,
रंग दुनिया के हमे भाते नही,
अपनी प्यारी छवि हमे दिख लाइए,
अब नही सह पाऊंगा ये दूरियां,
राधा रानी पास मेरे आइये,
मेरे जीवन की तमना है यही,
श्याम सुंदर से हमे मिल वाइए,
झूठे जग जंजाल में मैं फस गया,
वृंदावन श्री धाम अब पोह्न्चाइये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
