
राधे किरपा बरसादे हमे सँवारे से मिला दे
Raadhe Kirapa Barasaade Hame Sanvaare Se Mila De lyrics
राधे किरपा बरसादे हमे सँवारे से मिला दे,
जन्मो की तृष्णा मिटा दे हमे सँवारे से मिला दे,
करुणा का अमृत पीला दे दया सँवारे की दिला दे,
कैसी हुई तू मुरारी की प्यारी,
कैसे हुवो तेरे वस् में बिहारी,
कान्हा कान्हा जपे गोपियाँ सारि,
राधे राधे क्यों रटे वनवारी,
ये भेद क्या है बतादे हमे सँवारे से मिला दे,
टाले गे न तेरा कहना कन्हियाँ दे देंगे प्रेम की शीतल छइयां,
तेरा कहा मान के जग के खवैया कर देंगे उस पार हम री भी नाइयाँ,
अर्जी हमारी लगा दे हमे सँवारे से मिला दे,
तू ले चले थाम कर जो कलहाइ,
चख ले हमारा भी मखन कन्हाई,
तेरे इशारे पे सांसे चलाई,
बरसो बरस तेरी रटना लगाई,
तू आज वादे निभादे हमे सँवारे से मिला दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

