
राधे श्याम रटो, उमरिया थोड़ी है
*थोड़ी है, प्यारे थोड़ी है
नाव भँवर में, फँसती जावे,
रात भयानक, चढ़ती आवे
निंदियाँ छोड़ उठो, उमरिया थोड़ी है
आयु रात दिन, घटती जावे,
आशा तृष्णा, वढ़ती जावे
जग से दूर हटो, उमरिया थोड़ी है
झूठे जग में, मन भरमावे,
हीरा जैसा, जन्म गवावे
कृष्ण चरण पकड़ो, उमरिया थोड़ी है
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा, हरे हरे,
हरे रामा, हरे रामा, रामा रामा, हरे हरे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
