
होई है वही जो राम रचि रखा,
को कर तरक बढ़ावे साखा।।
राम की मर्जी के आगे,
राम का दम भर के देख,
सब तमाशे कर चुका है,
ये तमाशा कर के देख ।।
राम गर तेरा है तो,
तेरी है सारी कायनात,
सब को अपना करने वाले,
उसको अपना करके देख।।
हो गया वही जो राम जी को भाएगा,
तेरा जोर ना कही पे चल पाएगा।।
तूने सुख में तो उसे कभी याद ना किया,
कभी दिल उसके नाम से आवाद ना किया,
दुःख आएगा तो याद साथ लाएगा,
माँग उससे तू जाके जो ना देके पछताए,
तेरे भरदे भण्डारे किसी को ना बताए,
बंदा देगा तो हजारों को सुनाएगा,
तेरा जोर ना कही चल पाएगा।।
तेरा जीवन सवर जाएगा,
राम कहने से तर जाएगा,
श्री राम जय राम जय जय राम
जय जय राम जय जय राम।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



