
राम के प्यारे सिया के दुलारे हनुमानजी
राम के प्यारे,
सिया के दुलारे,
अंजनी माँ के,
नैनो के तारे,
राम ने भरत समान बताकर,
अपने ह्रदय लगाया,
हनुमान ने राम सिया को,
अपने हृदय बिठाया,
पल पल छीन छीन,
नाम पुकारे,
मात सिया ने हनुमान को,
ऐसा वर दे डाला,
अजर अमर हो मेरे लाला,
जपो राम की माला,
राम सिया दोनों,
ऋणी है तुम्हारे,
अंजनी माँ ने हनुमान को,
राम शरण में भेजा,
हरपल राम की सेवा करना,
आशीर्वाद भी लेजा,
राम से ‘पप्पू शर्मा’,
हमें भी मिला रे,
स्वर / रचना – पप्पू जी शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
