
राम तुम्हारा नाम सुखों का सार हुआ,
राम लहर में जो डूबा बस वो ही पार हुआ.....
हम जैसे भी हैं राघव उद्धार करो,
हमको भी इन चरणों में स्वीकार करो,
जब शबरी का बेर तुम्हें स्वीकार हुआ,
राम अलख से जन्मों का अंधेर गया,
जिस पत्थर पे राम लिखा वो तैर गया,
कौन जगत में राम तुम जैसा अवतार हुआ,
छीर सिंधु में शेषनाग पर सोये थे,
देख हमारी दशा नयन भर रोये थे,
तुम उतरे जो राम धरती पर उपकार हुआ,
राम लेहेर में जो डूबा बस वो ही पार हुआ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
