
राम नाम जपने वाले को राम मिलेगा,
राम मिलेगा, उसे राम का धाम मिलेगा,
राम धाम में दिव्य शांति विश्राम मिलेगा,
राम मिलेगा, राम मिलेगा,
राम ब्रह्म हैं, चिन्मय हैं, अविनाशी हैं,
सर्वरहित हैं, लेकिन घट-घट वासी हैं,
जो ये नाम जपेगा, उसको राम मिलेगा,
राम नाम जपते जपते सब कर्म करो जी,
राम नाम जपने में न कोई शर्म करो जी,
सत्य नाँव पर चढ़ो, साथ में राम चढ़ेगा, हो...
साथ में राम चढ़ेगा, हो... ओ...
सत्य नाँव पर चढ़ो, साथ में राम चढ़ेगा,
नहीं डूबने देगा,
नहीं डूबने देगा, भव नद पार करेगा..
राम नाम में निहित मन्त्र की शक्ति है,
राम नाम जपने से कृपा बरसती है,
कृपा वृष्टि में भींगो, कृपा वृष्टि में भींगो, भाई,
कृपा वृष्टि में भींगो, कृपा वृष्टि में भींगो,
कृपा वृष्टि में भींगो, भींगो, भींगो, भींगो,
कृपा वृष्टि में भींगो, मन का मैल धुलेगा,
मैल धुलेगा, नाम भक्ति का रंग चढ़ेगा,
राम नाम जपने वाले को राम मिलेगा, हो...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

