
हे राम।।हे राम।।हे राम।।हे राम।।
राम नाम तू जप लेरे बंदे,
राम नाम तू जप लेरे बंदे, बनेंगे तेरे काम,
क्यो भटके नर डगर डगर, अंतिम सत्य है राम,
बोलो राम राम राम, बोलो राम राम राम,
राम भजन भजके देखो, दाम नही कुछ लगता,
भवसागर से तर जायेगा, ध्यान प्रभु का जो करता,
साँस साँस में उसकी महिमा, रोम रोम में राम,
हीरा जनम मनुज का पाकर, जीवन भरहै ठगाये,
मोह माया के झूठे जग में माटी मोल बिकाये,
तन मन धन अर्पित हो उसपे, गुंजित प्रभु का नाम,
राम-नाम है सच्चा मोती, मानव तू है महान,
खिलजायेगा जीवन तेरा, अंतर मन पहचान,
हिर्दय कुँज तू अर्पण कर दे, सबके दाता राम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



