
राम सिया रामा से नयनाभिरामा से ।
कह देना मेरा प्रनाम,अरे अंजनी कुमार जी ।।
राम हमारे भगवन माता सिया भी आये,
लक्ष्मण जी हो संग में और धनुष बाण भी लाये ।
होयेगा रे हमें दर्शन श्रीराम का,
सम्राट हमारे दशरथ और कौशिल्या सी माई,
हनुमत जैसे सेवक और श्री भरत शत्रुघ्न भाई ।
गाएंगे हम सभी गुणगान श्रीराम का,
आयोध्या सारी नगरी के प्यारे पुरवासी,
सचिव सयाने सारे महलों के दास और दासी ।
होयेगा जयघोष रे श्री सीताराम का,
आजाओ राम हमारे तुम जन जन के हितकारी,
चहु ओर निराशा दीखे हर और दीखे लाचारी ।
इन्तज़ार ‘राजेन्द्र’ को भगवान राम का,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





