
सीता कितनी सुंदर नार रामायण में सुन आई,
रामायण में सुन आई, रामायण में सुन आई,
बन बन में लिखा है अंबे पत्तो पर लिखा जगदंबे,
अरे फूलों पर लिखा हरि नाम रामायण में सुन आई,
गंगा में लिखा है अंबे जमुना में लिखा जगदंबे,
अरे सरयू में लिखा हरि नाम रामायण में सुन आई,
गगरी पर लिखा है अंबे रस्सी पर दिखा जगदंबे,
अरे कलसा पै लिखा हरि नाम रामायण में सुन आई,
पहाड़ों पर लिखा है अंबे पत्थर पर लिखा जगदंबे,
अरे ईंटों पे लिखा हरी नाम रामायण में सुन आई,
मंदिर में लिखा है अंबे मूरत में लिखा जगदंबे,
अरे ज्योति ने लिखा हरि नाम रामायण में सुन आई,
सत्संग में लिखा है अंबे भक्ति में लिखा जगदंबे,
अरे हर दिल पर हरि का नाम रामायण में सुन आई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

