
रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले,
तुम्हारे बिना कौन हम को संभाले.....
वीरान है जिंदगी ये हमारी,
मेरे सांवरे क्या ये रहमत तुम्हारी,
तुम्हारे हवाले है जीवन की डोरी,
मेरे सांवरे इसको आंके संभालो,
मुझे दर्द ही दर्द क्यों मिल रहे हैं,
रहे कैसे तुम बिन ये दासी तुम्हारी,
सिसक क्यों रही है ये जिंदगी हमारी,
मैं जैसी भी हूं मुझे कहीं तो निभा ले,
बिरहा की अग्नि में मैं जल रही हूं,
आकर कहीं से तू मुझको बचा ले,
तुम्हारे हवाले है नैया हमारी,
किनारे लगा दे या डुबकी लगा दे,
दुनिया तो कान्हा है केवल खिलौना,
इसे जैसे चाहे तू वैसे नचा ले,
आंखों के तेरे हम हैं खिलौने,
जैसे तू चाहे वैसे खिलाले,
दाता एक तू सारी दुनिया भिखारी,
जीवन हे तेरा तेरे हवाले,
तू ही बिगड़े तू ही संभाले,
ओ बंसी वाले ओ मुरली वाले,
भटकू कहां इस जहां में कन्हैया,
चरणों मैं अपने कहीं तो बिठाले,
जालिम जमाना जीने ना देगा,
कहती है दासी चरण चित लगा ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
