
रोती रोती गऊ माता बोली,
आंख्या में पानी आया हो राम,
भूखी प्यासी तेरी गायें रोए,
कैसी अनोखी तेरी माया ओ राम,
देखे – श्याम तेरी गैया दुःख पा रही।
दर दर की मैं तो ठोकर खाऊं,
कौन सुनेगा मेरा हाल ओ राम,
गलियां के मा जब रे चालूं,
लोग बके से मने गाल ओ राम,
छोटे छोटे गऊ के जाए,
भूखे प्यासे सोवे हो राम,
कहाँ गया तू कृष्ण काले,
गाय तुम्हारी तने जोवे ओ राम,
ऐसे रे पापी होये देश में,
गाड़ी भर भर ले जावे ओ राम,
हत्या के मा बलि चढ़ावे,
दाम कमावे गौ माता पे राम,
कान खोल के सुणियो रे लोगो,
मत ना पाप कमाइयो रे राम,
‘राजफ़ुल’ कुचरणीये आला,
नए नए छंद बणावे ओ राम,
गायक – राजफूल कुचरणीय।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
