
लाज मेरी रख जइयो सांवरिया
मेरा बहुत बड़ा परिवार,
लाज मेरी रख जइयो सांवरिया,
मैं जोडू दोनों हाथ भात मेरा भर जाईयो सांवरिया॥
जितने पत्ते बरगद पर सांवरिया,
मेरा उतना कुटुम परिवार,
भात मेरा भर जइयो सांवरिया,
जितने पत्ते पीपल पर सांवरिया,
मेरे उतने देवर जेठ,
जितने पत्ते तुलसी पर सांवरिया,
मेरे उतनी देवरानी जेठानी,
मेरे जितने मोती माला में सांवरिया,
मेरे उतनी फूफस ननंद,
जितने तारे अंबर में सांवरिया,
मेरे इतने बाल गोपाल,
जितनी सांस मेरे जीवन में सांवरिया,
उतनी माला जपु सुबह शाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
