
लाल लंगोटे वाला हो
लाल लंगोटे वाला हो बजरंग बाला अंजनी के लाला
अंजनी के लाला हो अंजनी के लाला
सूरज को तुम ने तो फल कोई जाना
खा गए करके निवाला ओ बजरंग बाला अंजनी के लाला
तुम ने वसाए है सीने में रघुवर,
भगत न कोई तुमसा आला हो
बजरंग बाला अंजनी के लाला
लंका गए थे माँ सीता के खातिर,
लंका को राख कर डाला हो बजरंग बाला अंजनी के लाला
भगती तुम्हारी मिटा देती बंधन,
कट जाए जन्म का जाला
हो बजरंग बाला अंजनी के लाला
दुष्टों को मारा है भगतो को तारा,
गिरतो को तुम ने समाबाला
तुमजो समप्रित है भगतो का जीवन,
रस्मी के भजनो की माला हो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



