
लाल लाल चुनरी मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है,
मैया मगन है मैया मगन है.....
ढोलक मगन है मंजीरा मगन है,
जागरण में ऐसा क्या बल है,
जिसमे मैया मगन है,
गंगा मगन है यमुना मगन है,
लहरों में ऐसा क्या बल है,
सूरज मगन है चंदा मगन है,
तारों में ऐसा क्या बल है,
साधु मगन है संत मगन है,
भक्तों में ऐसा क्या बल है,
नारियल मगन है मेवा मगन है,
हलवा और पूरी में ऐसा क्या बल है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
