
लाला के जनम दिन की सबको बधाई,
ले लो बधाई सखियों,
अरी ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,
लाला के जन्म दिन की सबको बधाई,
लड्डू के जन्म दिन की सबको बधाई।
आज है शुभ घड़ी आई,
के देखो प्रकटे कन्हाई,
नाँच रहे लोग लुगाई,
की सुध बुध सबने गँवाई,
की हर कोई देवे बधाई,
हो मैया लेत बलाई,
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई,
ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,
ख़ुशी अब कही ना जाए,
की हर कोई नाँचे गाए,
नन्द घर आनंद छाए,
दूध कोई दही लुटाए,
ओ माखन कीच मचाए,
नाँच कर सम्भल ना पाए,
की पलना कोई झुलाए,
की हर कोई शोर मचाए,
हो केसर पड़ी फुहारें,
छाई है मस्त बहारें,
की देखो अजब नज़ारे,
नन्द घर लाल पधारे,
यशोदा तन मन वारे,
ओ बादल गरजे कारे,
देव सब द्वार पधारे,
बावरी यही पुकारे,
लाल हुआ कर्मा वाला,
रंग थोड़ा सा काला,
करे सब को मतवाला,
नयन अति बड़े विशाला,
की सबपे जादू डाला,
ये है जग का रखवाला,
बोल रही हर एक बाला,
नाँच रही हर एक बाला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



