
लीले घोड़े ऊपर बाबा श्याम की सवारी
तर्ज – राधे राधे जपो चले आएँगे
लीले घोड़े ऊपर, बाबा श्याम की सवारी,
तीन बाण धारी, यो है देव चमत्कारी,
हारे का है साथी, बेसहारो का सहारा,
दीन दुखियों के लिए, खुला इसका द्वारा,
ये ही राजा राम, ये ही कृष्ण मुरारी,
खाटू में विराज रहा, चर्चा चारों ओर है,
इसके जैसा देवता, जहाँ में नहीं और है,
मांगने को जाते वहां, लाखों नर नारी,
पढ़ लो गीता चाहे, पढ़ लो रामायण,
चाहे करलो श्याम का, भजन बड़ा पावन,
बनवारी नाम जपो, बड़ा गुणकारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



