
लेके गौरा जी को साथ भोले बाबा भोलेनाथ
लेके गौरा जी को साथ,
भोले बाबा भोलेनाथ,
काशी नगरी से आये है शिव शंकर,
देखो भूतनाथ सरकार,
होकर नंदी पे असवार,
तर्ज – लेके पहला पहला।
नंदी पे सवार होके डमरू बजाते,
चले आ रहे है भोले हरि गुण गाते,
पहने नर मुंडो की माल,
ऊपर से बांधे मृगछाल,
हाथ में त्रिशूल लिए भस्मी रमाये,
झोली गले में डाले गोकुल में आये,
पहुंचे नंद बाबा दे द्वार,
बोले यशोदा से कहाँ है कन्हैया,
दरश दिखा दो हम तो लेंगे बलैया,
सुनकर नारायण अवतार,
आया हूँ मैं तेरे द्वार,
बोली यशोदा मैया जाओ जी जाओ,
द्वार पे मेरे ना डमरू बजाओ,
मेरा नन्हा सा गोपाल,
तू कोई देगा जादू डाल,
इतनी सुनकर भोले हसे खिलखिलाकर,
बोले यशोदा से डमरू बजाकर,
जाकर देख अपना लाल,
मिलने को है वो बेहाल,
इतने में मोहन आये बंसी बजाते,
यशोदा भी देखे और भोला भी देखे,
देखे है ये सब नर नार,
जमाना ये कृष्ण अवतार,
गायक – राहुल पाठक।
प्रेषक – आशुतोष त्रिवेदी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

