
लेलो लेलो हरी का नाम
लेलो लेलो हरी का नाम मिठाई पचरंगी
लेलो लेलो बिके बिन दाम मिठाई पचरंगी
लड्डू में गड़राज घेवर गिरजा माई
मेवा में महादेव विराजे2 सीरा गंगा माई
धुल जाते है पाप सभी मिठाई पचरंगी
हलुए में हनुमान विराजे पेड़ा लक्ष्मण भाई
बर्फी मे है सीता मइया पेठा भरत भाई
रसगुल्ले मे है श्री राम मिठाई पचरंगी
श्रीकृष्ण जी बड़े सुहाने जैसे आधा चंदा
दुध मलाई गोठन बइठे रबड़ी बन गई राधा
बालु शाही मे है बलराम मिठाई पचरंगी
बुनिया मे है दुर्गा मइया सदा करे ररववाली
भुजीया मे है भैरव बाबा चाल चले मतवाली
बन जाते है बिगड़े काम मिठाई पचरंगी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
