
शिव शंकर भोले की तुम,
महिमा हर पल गाओ,
जीवन और मृत्यु दाता को,
एक पल ना बिसराओ,
जपे जा हर हर बम बम,
नमामि हर हर बम बम।।
अद्भुत इनका वेश निराला,
जट गंगा सर्पों की माला,
तीनों लोक के भोले स्वामी,
कोई नहीं है इनका सानी,
जगतगुरु कहलाते भोले,
नित इनका ध्यान लगाओ,
जगत पिता की महिमा भारी,
इनसे सारे नर और नारी,
भूत पिशाचौ के भी स्वामी,
ध्याते ऋषि मुनि और ज्ञानी,
चंदा मस्तक इनके विराजे,
इनके गुण को गाओ,
भागीरथ गंग धरा पर लाए,
इसका श्रेय भी तुमको जाए,
देवों के महादेव कहाते,
ब्रह्मा विष्णु भी है ध्याते,
‘पंकज’ इनके गुण को गाकर,
भवसागर तर जाए,
– गायक तथा प्रेषक –
सिंगर पंकज सांवरिया।
धनबाद 9308233330
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
