
शेरांवाली मां तेरे नवराते आए हैं
जोतां, वाली मां, तेरे नवराते आए हैं
ओ लाटां, वाली मां, तेरे नवराते आए हैं
खेतरी तेरी, बीज के दाती, सब ने कर्म कमाए हैं
घर-घर तेरी, जोत नवराते, तेरे रखे जाते हैं
भगत प्यारे, तेरे दर से, मीठी मुरादें पाते हैं
तेरी गुफा में, मां सब ने, मिलकर जैकारे लगाए हैं,
ओ लाटां वाली, तेरे दर पर, मेले लगते रहते हैं
आते-जाते, भगत प्यारे, जय माता दी कहते हैं
तू सच्ची, सरकार भवानी, सबकी बिगड़ी बनाती है,
सूहे-सूहे, चोले वाली मइयां, चोला तुझको चढ़ाते हैं
छोटे-बड़े, तेरे दर पर, माथा टेकने आते हैं
मौलियां धागे, दाती मां तू, सबके हाथ में बांधती है,
अष्टमी के दिन, तेरी कन्याएं, मां हम बिठाते हैं
हाथों पर, मौलियां बांधकर, माथे तिलक लगाते हैं
कन्याओं के रूप में, तू दाती, सबको दर्शन दिखाती है,
ज्योति रूप मां, सबसे सुंदर, जग जननी महामाया
सारे जग को, पालती है, तेरा अंत किसी ने न पाया
हम जैसे, बच्चे तुझसे, झोलियां भरकर जाते हैं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




