
शेरावाली मईया के दर देखो जो भी जाता है,
पूरी करके मन की मुरादे झूम झूम के गाता है,
शेरावाली मईया के दर......
शेर सवारी करके मईया दिव्य रूप दिखलाती है,
भक्तों के दुःख पल में मईया देखो जड़ से मिटाती है,
मईया के दरबार में आकर, रोम रोम गुण गाता है,
अष्ट भुजाधारी मेरी मईया ममतामई कहलाती है,
जगजननी माँ बनकर देखो जग निर्माण कराती है,
भव से पल में तर जाता है, जो भी दर पे आता है,
दुर्गा रूप में आकर मईया पापियों को मिटाती है,
रक्षा करके भक्तों की माँ अम्बे दिखलाती है,
सारा जग है देखो मेरी, माँ की शरण में जाता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




