
शेरोवाली बड़ी सुन्दर किसी की नजर ना लगे,
किसकी झोली माँ देगी भर किसी को खबर ना लगे,
सब के भाग्य जगाने वाली,
मैया मेरी शेरोंवाली,
देखो आ गई है मेरे घर किसी की नजर ना लगे,
भूखे को है रोटी देती,
निर्बल को माँ बल है देती,
तुमसे माँगे हम भक्ति का वर किसी की नजर ना लगे,
भक्तो ने तेरा भवन बनाया,
अपने घर में तुम्हे बुलाया,
मैया आ गई है शेर पे चढ़ किसी की नजर ना लगे,
शेरोवाली शेर पे आजा,
भक्तो को तू दर्श दिखा जा,
आज सबकी तू झोली भर किसी की नजर ना लगे,
चरणों की माँ भक्ति दे दो,
भक्ति दे दो शक्ति दे दो,
आज सब पे तू कृपा कर किसी की नजर ना लगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
