
शेरोवाली मैया तेरी दीवानी तेरे दर्श की दीवानी,
मैंने लिखा इस दिल पे मैया बस तेरा ही नाम
तेरे सिवा माँ कुछ न भाये दूजा मैया कोई काम,
पूजा न जानू भगती न जानू माँ मैं बस तुम्हे अपना ही मानु
मेरी नजर में माँ बस तेरी तस्वीर है सब कुछ माँ तेरी जागीर है
तेरे सिवा माँ कोई आरजू न रहे इस दिल में माँ मूरत तेरी तू ही तू रहे,
तू सची तेरा दरबार साँझा दर पे बुला लो ओ मेरे माता,
दर पे तू माँ बड़ी मशहुर तेरी दीवानी बड़ी मजबूर है
माँ जपु मैं नाम तेरी जगदम्बे महारानी भगती में तेरी झुमु नाचू होके तेरी दीवानी
आऊ मैं कैसे दर पे भवानी तेरी डगर है माँ बड़ी अनजानी
मुश्किल बड़ी है रस्ता दिखा दे दीवाने को माँ दर्श करा दे
शेरोवाली है महारानी बिगड़ी बात बना दे दीवाने पे माँ कर दे कर्म अब सोया भाग जगा दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
