
शेरोवाली मैया मेरी लाज रखना,
अटल हमारा सुहाग रखना,
माँ अटल हमारा सुहाग रखना॥
पायल हूँ लाई मईया याद रखना,
बिछवे हूँ लाई मईया याद रखना,
महावर की मईया तू लाज रखना,
साड़ी हूँ लाई मईया याद रखना,
लहंगा हूँ लाई मईया याद रखना,
मईया लाल लाल चुनरी की लाज रखना,
चुडी हूँ लाई मईया याद रखना,
कंगना हूँ लाई मईया याद रखना,
मेहंदी की लाली की माँ लाज रखना,
हार हूँ लाई मईया याद रखना,
माला हूँ लाई मईया याद रखना,
नथनी की मईया तू लाज रखना,
कुण्डल हूँ लाई मईया याद रखना,
बाली हूँ लाई मईया याद रखना,
होठो की लाली की लाज रखना,
बिंदिया हूँ लाई मईया याद रखना,
टिका हूँ लाई मैया याद रखना,
सिदुंर की मईया तू लाज रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



