
श्याम अपने चरणों में दे दे नौकरी
कर ले कबूल,
एक विनती मेरी,
श्याम अपने चरणों में,
दे दे नौकरी,
यही पहली इच्छा है,
यही आखरी,
यहाँ वहाँ दुनिया,
घुमाती है मुझको,
उंगली पे अपनी,
नचाती है मुझको,
हार गया करके,
दुनिया की चाकरी,
जैसा कहेगा तू,
वैसा ही करूँगा,
चौखट पे तेरी,
पड़ा मैं रहूंगा,
सारी ही मर्जी,
चलेगी तेरी,
मुझपे ये होगा तेरा,
अहसान बाबा,
‘शर्मा’ का कर दे,
कल्याण बाबा,
‘संजय’ और ‘दीप’ को,
आरज़ू तेरी,
गायक – संजय-दीप।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

