
श्याम का ध्यान लगा ले बन्दे दो दिन की जिंदगानी है
श्याम का ध्यान लगा ले बन्दे,
दो दिन की जिंदगानी है,
जीवन तो निर्झर है बन्दे,
भक्ति इसका पानी है,
तर्ज – फूल तुम्हे भेजा है।
तोड़ के सारे बंधन बन्दे,
कीर्तन में तुम आ जाओ,
परमानन्द मिलेगा तुमको,
डुबकी जरा लगा जाओ,
भजते भजते नाम प्रभु का,
तर गए लाखों प्राणी है,
माना घर की जिम्मेदारी,
हमको आज निभानी है,
ये भी अपना फर्ज है प्यारे,
वेदों ने भी बखानी है,
ऐसे रहे हम जैसे रहता,
कमल पात पर पानी है,
तेरी मेरी करते करते,
मन अपना कंगाल हुआ,
क्या लेकर धरती से आया,
यम पूछेगा सवाल वहां,
लख चौरासी भटक भटक कर,
मानुष काया पानी है,
स्वर – अंजलि जैन।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
