
श्याम किरपा बनाये रखना
खाटू जाकर, बाबा से है कहना,
श्याम किरपा बनाये रखना, सेवा में लगाये रखना।
दर्शन तेरे, पाते हम रहें, खाटू बुलाते रहना।
द्वार तेरे आके, दु:खी मन हर्षित हो जाता,
दर्शन तेरे पाके, जीवन खुशी से भर जाता।
हारों को बाबा, तुम यूहीं जिताते रहना।
प्रेमी करें कीर्तन,श्रृंगार अनोखा सजाते हैं,
भजन तेरे गाकर, अरदास तुझी से करते हैं।
कुछ दे या ना दे, हर हाथ पकड़ते रहना।
खाटू से आके, यादों के सहारे जीतें हैं,
फिर आने के लिये, पल-पल तड़पते रहते हैं।
ग्यारस की ग्यारस, बाबा तुम बुलाते रहना।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

