
श्याम जाने जिगर तूने अपनी नजर,
जब हम से मिलाई मजा आ गया,
नजरे तेरी जुकी हम तडप से गये,
नजरे तूने उठाई मज़ा आ गया,
श्याम प्यारे हमारी तू तकदीर है,
तू ही शोरथ हमारी तू ही जागीर है,
हमने की दोस्ती संवारे तुम से ही,
जो तूने निभाई मजा आ गया,
तेरे नैना कटारी करे वार है,
श्याम तुझे जुड़े सांसो के तार है,
मैं तो कुछ भी न था ओ मेरे संवारे,
मेरी हस्ती बनाई मजा आ गया,
तेरी कातिल अदा दिल नशी संवारे,
तेरी मस्ती में झूमे बने वन्वारे,
श्याम के नाम की मध भरे जाम की,
तूने मस्ती चडाई मजा आ गया,
तेरी रहमत बिना रूठी तकदीर थी,
इक बेजान सी मेरी तस्वीर थी ,
कोई रंग न था मेरी तस्वीर में
तूने भर दी शिहाई मजा आ गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

