
श्याम तुम्हारे खाते में
श्याम तुम्हारे खाते में,नाम हमारा लिख लेना,
चरण चाकरी दे देना,अपनी शरण मैं ले लेना,
मेरे श्याम मेरे श्याम ......
ना जानें सेवा और पूजा, ना भक्ति ना भाव प्रभु,
तेरी ही किरपा से हमको, तुमसें हुआ है लगाव प्रभु,
धन्यवाद तुम्हें किया याद हमें, फ़रियाद ये मेरी सुन लेना,
जाने वो कैसे लोग थे जिनकों चरणोँ में स्थान मिला,
कैसे कैसे भगत थे जिनसे, ख़ुद आकर के श्री श्याम मिला,
मान में है ललक, दिखला के झलक,
एक बार हमें दर्शन देना,
तुम पर ज़ोर नहीं कोई मेरा, हम पर जोर तुम्हारा है,
जीवन डोरी हाथ है तेरे, तू ही नचावण वाला है,
करो ऐसी मैहर, जपूँ आठों पहर,
श्री श्याम दया बस कर देना,
बिन्नु ने अरज़ी ये लिख दी, इस पर श्याम विचार करो,
हम सब गुण गाएं प्रभु तेरा, हमको ना इंकार करो,
दातार है तूँ दिलदार है तू, स्वीकार ये विनती कर लेना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



