
श्याम नगीना बन जाते
श्याम नगीना बन जाते री नथनी में जड़ाते ॥
तुम होते चंदा हम हों सितारे
हम हों सितारे श्याम हम हों सितारे
रातो को मिल जाते मुंदरी मैं जड़ाते ॥
तुम होते माली हम होते कलियाँ
बागों में मिल जाते मुंदरी में जड़ाते ॥
तुम होते राजा हम होते हिरनी
जंगल में मिल जाते मुंदरी में जड़ाते ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


