
श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया रंग दे मेरा चोला
Shyaam Piya Mori Rang De Chunariya Rang De Mera Chola lyrics
श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया रंग दे मेरा चोला,
लगन लगी तेरी प्रीत की ऐसी तन मन मेरा डोला,
जानू न मैं कित बहे गंगा कित बहे यमुना धारा,
सांझ सवेरे तू ही दिखे मन मोहन तू प्यारा,
श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया
भूल गई मैं गोकुल नगरी भूल गई मैं बरसाना,
पनघट को निकली थी घर से भूल गई कित जाना,
ऐसी धुन तेरी नाम की लागी मन ये हुआ वैरागी,
बंसी की धुन जब से सुनी है ना सोइ न जागी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



