
श्याम बुलाये रे
रे मनवा चल वृंदावन चलिये, देख तू श्याम बुलाये रे,
श्याम बुलाये रे, मेरा घनश्याम बुलाये रे,
रे मनवा चल वृंदावन चलिये.......
आया है पावन ये महीना, जन्माष्टमी आई है,
श्याम के रंग में रंग गए सब, भक्तो ने धूम मचाई है,
चलकर तू वृंदावन प्यारे, श्याम के रंग में रँगले,
सावला वो मुस्कान है मीठी,बंसी मधुर बजाए रे,
छीके से माखन को चुराकर,मस्त मगन हो जाये रे,
माखन चोर वो मुरली वाला, सबके मन को हर ले,
गोपिन संग कभी रास रचाये, कभी वो गइयाँ चराये रे,
सबको ऐसे प्यार करे, सबको अपना वो बनाये रे,
अपने प्यारे निज भगतो के सारे संकट हर ले,
भक्त रे तू भी इस जीवन को, श्याम हवाले कर दे रे,
राधे राधे जपकर तू भी, चरणों में मस्तक धर ले रे,
हो जाएगा पार ये बेड़ा, श्याम भजन तू कर ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



