
मुझपे भी थोड़ा सा उपकार कर दे,
श्याम मेरा जीवन भी गुलजार कर दे,
दिल का ये सपना भी साकार कर दे,
तर्ज – तुझसे मोहब्बत का।
ये भी देखें – मेरा जीवन हुआ गुलशन।
शरण में जो आया निभाया है तुमने,
चरणों के काबिल बनाया है तुमने,
दिल में मेरे तेरी लगन,
गाऊं यूँ ही तेरे भजन,
खुशियों से झोली भी सरकार भर दे,
सुना हमने सबसे दयालु बड़े हो,
के भक्तों के संग में हमेशा खड़े हो,
होगा ख़तम कब इंतज़ार,
चाहूँ प्रभु तेरा दीदार,
दयालु दया मुझ पे एक बार कर दे,
थके हैं कदम भी है छोटे सहारे,
सिवा तेरे मोहन किसे हम पुकारें,
इतना नहीं लो इम्तेहान,
मुश्किल में है बेटे की जान,
‘मोहित’ के सर पे भी तू हाथ धर दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
