
श्री राधे गोविन्द भजमन श्री राधे
श्री राधे गोविन्द,
भजमन श्री राधे,
श्री राधे, श्याम राधे.....
यमुना किनारे, धेनु चरावै,
संग लिए ग्वाल बाल,
विहरत वृंदा विपिन रसीले,
दोऊ गल बहियां डाल,
श्री राधे गोपाल,
मोर मुकुट पीताम्बर धारै,
गल वैजन्ती माल,
छीन लेत मन छल बल करके,
चंचल नैयन विशाल,
माया रहत चरन की चेरी,
डरपत निजसौ काल,
सरस माधुरी शरणागत को,
छिन में करत निहाल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
