
सँवारे ने साथ निभाया है
जब कोई न था हमारा और पास नहीं था किनारा,
जब हार गया इस जग से बाबा ने दियां सहारा,
सँवारे ने साथ निभाया है,रोते को हस्या है
बचपन से ही हमने तो भजनो से प्यार किया है,
विपदा कितनी आ जाये तेरा ही नाम लिया है,
मैंने तुमसे आस लगाई और तुमने की सुनवाई,
दुनिया ने हाथ छुड़ाया पर तुमने राह दिखाई,
तूफ़ान अगर न आता मेरा श्याम नजर ना आता,
इन संकट के आने से मैं तुमको समज न पाता,
हारे का तू ही सहारा दुखियो का पालनहारा,
सुख दुःख के पलो में बाबा बस याद रहे जैकारा,
पालनपिता के जैसा करता माँ सा करे दुलार,
खुशियों से जिंदगानी तुमने भर दी दातार,
कोमल का यही है कहना पल पल तू संग में रहना,
अब तक है साथ निभाया आगे भी निभाते रहना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


