
सँवारे रख दो न अपने चरण
तुमसे मैं क्या मांगू इतना बतला दो न,
छोटी सी कुटियाँ है इक बार आ जाना,
सँवारे रख दो न अपने चरण,
जब तुम आ जाओगे घर मंदिर बन जाये,
जाने की ना कहना दिल टूट न जाये,
बिन बोले ही बाबा तुम सब समझते हो,
बिन मांगे ही बाबा तुम झोली भरते हो,
सँवारे रख दो न आपने चरण,
जब भजन करू तेरे वो आकर सुन लेना,
जब कमी लगे कोई तू पूरी कर देना,
ना भगति मैं जानू ना पूजा मैं जानू,
सब भगतो के हो तुम बस इतना मैं मानु,
ये प्यार भरा रिश्ता तू भूल नहीं जाना,
जब याद करे कोई तू दौड़ के आना,
जब जब दीपक हारे तू जीत दिलाता है,
हारे का सहारा खुद ही तो कहलता है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



