
संकट जब हम पर आए तो,
शिव शंभू तुम आ जाना,
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना।।
तर्ज – क्या मिलिए ऐसे लोगो से।
पास नहीं है पैसा कोड़ी,
हम निर्धन है भोलेनाथ,
तुम जो यदि चाहो तो शिवजी,
बन सकती है ऐसे बात,
सपनों में ही आकर के तुम,
मुखड़ा कभी दिखला जाना,
सारे जगत के ठुकराए है,
हम सब गम के मारे है,
दुख के बादल छाए हुए है,
चारों तरफ अंधियारे है,
रहमत की बदली आकर के,
हर आंगन में बरसाना,
तेरे अलावा और हम भोले,
किससे जा फरियाद करें,
कष्ट और संकट की घड़ियों में,
तुझे ही हम तो याद करें,
दूर करो सब संकट सारे,
धीरज हमें बंधा जाना,
द्वार खड़े है दास तुम्हारे,
हे शिव शंभू कैलाशी,
विनती इनकी सुन लो भगवन,
तेरी बड़ी कृपा होगी
बस इतनी विनती है भगवन,
भक्तों को ना भुला देना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
