
सखी पूछे हैं बात सुनो भोलेनाथ,
कैसे मिले भरतार मेरी बहना.....
लक्ष्मी कस कस के मारे हैं ताना,
तेरे माथे पर टीका क्यों ना,
भोले चंदा के साथ मेरी बहना,
तेरे कानो में झुमके क्यों ना,
भोले बिच्छू के साथ मेरी बहना,
तेरी गले में हरवा क्यों ना,
भोले नागों में मगन मेरी बहना,
तेरे हाथों में कंगन क्यों ना,
भोले डमरू में मगन मेरी बहना,
तेरे तन पर साड़ी क्यों ना,
भोले भस्मी में मगन मेरी बहना,
तेरे पैरों में पायल क्यों ना,
भोले घुंघरू में मगन मेरी बहना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



