
सज के बैठा श्याम हमारा
सज के बैठा श्याम हमारा लग रहा है प्यारा प्यारा
श्याम प्रेमियों को मिली खुशियों की सौगात
आया जन्मदिन आयी ग्यारस वाली रात
सजके बैठा श्याम हमारा ............
आँखों में कजरा काला काला
पहने गले मोतियन की माला
इसकी अदा पे है फ़िदा आज जग ये सारा
सजके सुनेहरा लगे मंदर
धूम मची खाटू के अंदर
भजते भजन सब हैं मगन मस्ती का नज़ारा
जन्मोत्सव सांवरे का आया
कुंदन सबने मिलके है मनाया
केक कटा सबमें बता नूनरइ वारा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




