
सज धज बैठा श्याम हमारा प्यारा है श्रृंगार
सज धज बैठा श्याम हमारा,
प्यारा है श्रृंगार सांवरा,
आज तो गजब ढा रहा।।
तर्ज – तुमसे बढ़कर दुनिया में।
होंठो पे कैसी मुस्कान है,
ये ही तो इसकी पहचान है,
आँखे इसकी अमृत की है प्यालियाँ,
मुख मंडल पर गौर से देखो,
कैसा है निखार सांवरा,
केसरिया बागा है पहने,
ऊपर से भारी भारी गहने,
मोरमुकुट में हिरा है चमक रहा,
गले विच शोभा करे चौगुनी,
रंग बिरंगे हार सांवरा,
क्यों इतना सजते हो प्यारे,
तेरे आगे फीके हर नज़ारे,
तुम तो ऐसे ही सुन्दर हो सांवरे,
लुणराई वारो जी वारो,
लेवो नजर उतार सांवरा,
ये तो हमारे दिल को भा रहा,
जलवे अनूठे ये दिखा रहा,
‘बिन्नू’ कहता इसके जैसा और कहाँ,
‘पूनम’ का चंदा शरमाया,
जब से किया दीदार सांवरा,
स्वर – पूनम जी शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

