
सब कुछ मिला रे भोले रेहमत से तेरी
तूने ही है सुनी इल्तजा मेरी
बनके फकीर मैं चलया राह मैं तेरी
तू ना मिलया मुझको आस है तेरी
तन एक मंदिर है रूह एक जरिया
तुन ना मिलेगा चाहे खोज लो दरिया
रेहता कहाँ पे तू किस देश भेश में
मिल जा मुझे बस सुन ले इतनी सी फरियाद
ना कोई अपना है सब है पराया
तुझसे ही है मोहब्बत बेइंतहा मेरी
कठिन सफर में बनके
फिर रहा बंजारा
राह में कांटे है फिर भी
क्या खूब है नज़ारा
जानता है तू भोले
हर चित की चोरी
तूने है थामी मेरे
जीवन की ये डोरी
मेरी ये सांस तू है
मेरा विश्वास तू है
किस्मत की है ना ज़रूरत
लकीरों को मेरी
बन के फकीर मैं चलया राह मैं तेरी
तुन ना मिलया मुझको आस है तेरी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
