
सबके दिल में श्याम की तस्वीर है
सबके दिल में,
श्याम की तस्वीर है,
कोई धन्ना सेठ,
कोई फकीर है,
दर पे आता वहीं,
जिसकी तकदीर है,
करम भले तो दर मिले,
करम बुरे तो ना,
करमो का हिसाब रखें,
सांवरा सलोना,
बांधी कर्मों की ये,
सबको जंजीर है,
श्याम का दर गर मिला,
कह लो दिल का हाल,
सांवरे के लाल का,
हो ना बांका बाल,
काटे संकट सभी,
मार एक तीर है,
धन दौलत से ना तुले,
तुलसी-दल तुल जाये,
मोरछडी से सांवरा,
हर ताला खुलवाये,
‘बिट्टु’ श्याम मिलन,
की ये तदबीर है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
