
मेरे सिर पे हाथ रखदो राधा रानी,
आज हमारी बात मानलो हे महारानी,
सबके सिर पे हाथ रखदो राधा रानी,
हे महारानी, हे महारानी, राधे रानी,
सबको भव से पार करदो हे महारानी,
बड़ी दूर से चल कर आया,
देखो माँ क्या भेंट हूं लाया,
आसुवन मोती हार पिरोया,
श्रद्धा भक्ति से इसे संजोया,
मेरी ये सौगात रख लो हे महारानी,
ये जग है इक झूठा सपना,
कोई यहां नहीं है अपना,
मुझको मैया पास बुलालो,
जैसा भी हूं गले लगालो,
चरण कमल मे वास दे दो राधा रानी,
आज हमारी बात मानलो राधा रानी,
दर्शन दो बस आस यही है
मेरी तो अभिलाष यही है
दर्शन देकर पाप भगादो
मेरे सोये भाग जगादो
आशाओं में घीरा पड़ा हूं,
शरण मैं तेरी आन पड़ा हूं,
मोह माया ने मुझको घेरा,
दूर करो मेरे मन का अंधेरा,
दया द्रष्टि दिन रात रखदो राधा रानी,
राधा रानी, राधा रानी, हे महारानी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
