
सबने तुम्हे पुकारा श्री राम जी,
देना हमें सहारा श्री राम जी,
मेरे राम जी हो प्यारे राम जी हो,
न्यारे राम जी हो,
सबके राम जी हो,
तर्ज – मैं बालक तू माता।
मन मंदिर में तेरी मूरत,
तू है सब का सहारा,
सबकी नज़रों में हे राघव,
तेरा ही है नज़ारा,
तेरी दुनिया सुन्दर लेकिन,
तू सबसे है प्यारा,
नैया भंवर में डूब ना जाएँ,
हमको दिखा किनारा,
तेरे रूप है लाखों भगवन,
तू सबकी आशा है,
तेरे कितने नाम है राघव,
तू सबकी भाषा है,
सबका है तू पालनहारा,
सबकी अभिलाषा है,
सांझ सवेरे होठों पर है,
भगवन नाम तुम्हारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


