
सबसे पहले मनाऊँ मैं गणेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश।।
श्लोक – बंदगी गणराज को,
गौरा दुलारे को करूँ,
संकट हरण विघ्नेश को,
शम्भू पियारे को करूँ।
खजराने में आप विराजे,
मंदिर गणपति चम चम साजे,
गौरा माता पिताजी हैं महेश,
बड़े गणपति शान निराली,
झोली भरते सबकी खाली,
रिद्धि सिद्धि रहे संग हमेश,
भीड़ लगी उज्जैन में भारी,
चिंतामन जयकार तुम्हारी,
नाम गणपति का देश विदेश,
विघ्न हरण मंगल के दाता,
जग के प्रेमी भाग्य विधाता,
सुनलो सुनलो हमारा सन्देश,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


