
सबसे पहले हम तुमको मनाये,
चरणों में शीश झुकाये,
कर देते राह आभार है,
मेरे गणपती जी करते बेड़ा पार है।।
मोदकों का है भोग लगाकर,
देवा तुम्हे मनाते है,
लड्डुओं का है भोग लगाकर,
जीवन में है खुशिया लाकर,
सबके कष्ट मिटाये,
शुभ कार्य कोई करने से पहले,
गणपती तुम्हे मनाते है,
पूरी करते सबकी इच्छा,
भाग्य सबका जगाये,
तेरे जैसा दाता ना कोई,
भक्त ये आके बताते है,
तेरे दर पर आके है बाबा,
तुमको शीश झुकाते है,
बड़े दयालु मेरे गजानन,
सबपे प्यार लुटाये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

